Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पर्यावरण को लेकर सीआरपीएफ ने निकाली साइकिल रैली समेत 3 अहम खबरें

Latehar: : पर्यावरण एक जीवन शैली का संकल्प ले कर सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के तत्वावधान में साइकिल रैली निकाली गयी. बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर द्वितीय कमान अधिकारी जुगल किशोर जोशी, उप कमाडेंट प्रणव आनंद समेंत बटालियन के तमाम अधिकरी व जवान तथा उनके परिजनों ने भाग लिया. कमांडेंट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ले कर सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन ने अपना योगदान देने का संकल्प लिया है. आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने को ले कर यह साइकिल रैली निकाली गयी. उन्होने बताया कि 15 दिवसीय यह कार्यक्रम 20 मई से पांच जून तक आयोजित किया जायेगा. इस दौरान प्रकृति व प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, तालाब की साफ सफाई व उसकी रख रखाव, वृक्षारोपण कार्यक्रम, बिजली की खपत को कम करने के उपाय, मोटर वाहनों का उचित रख रखाव व एक गाव को गोद ले कर संपूर्ण रूप से मिशन लाइफ के तहत ढालने का कार्य करना आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-list-of-267-iti-trainees-handed-over-to-personnel-director/">धनबाद:

267 आईटीआई प्रशिक्षु की सूची कार्मिक निदेशक को सौपी
दूसरी खबर

लुंडी ने नरेशगढ़ को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ppp-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Latehar: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शनिवार को सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के दुबियाही गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, पुलिस निरीक्षक सह थानेदार चंद्रशेखर चौधरी व मुखिया रीता देवी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता मे कुल चार टीम नरेशगढ़, कोने, बनबिरवा व लुंडी ग्राम की टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच नरेशगढ़ व लुंडी के बीच खेला गया. जिसमें रोमाचंक मुकाबले में लुंडी ने नरेशगढ़ को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाडि़यों को ट्राफी प्रदान किया. खेलने वाली चारो टीम एवं एक अन्य बोखाखाड़ की टीम के खिलाडि़यों के बीच टी शर्ट एवं अन्य खेल सामग्रियों का वितरण किया गया. इससे पहले खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ श्री मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभागियो को सबों के सामने आने का मौका मिलता है. उन्होने युवाओ को अपनी उर्जा सकारात्मक दिशा मे लगाने की अपील की. बीडीओ व थाना प्रभारी ने लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया. उन्होने सरकार के द्वारा चलायी जा रही आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति का लाभ ले कर सरेंडर करने की अपील समाज के मुख्य धारा से भटके युवकों से की. मौके पर कई लोग उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-destroyed-seven-pressure-id-bombs/">चतरा

: सात प्रेशर आईडी बम को पुलिस ने किया नष्ट
तीसरी खबर

उपायुक्त से सड़क निर्माण कराने की मांग की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dddd-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar:  आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने उपायुक्त, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. इस आशय की जानकारी आजसू के जिला अध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने दी. पांडेय ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड के भैसादोन पंचायत के गेरंजा (हराफू) ग्राम में तक जाने के लिए कोई सड़क नहीं है. इस गांव से हो कर चतरा-रांची एनएच 22 गुजरती है. प्रखंड मुख्यालय से इस गांव की दूरी मात्र चार किलोमीटर है, लेकिन आजादी के बाद तक इस गांव में जाने के लिए कोई सड़क का निर्माण नहीं कराया गया. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणो ने गेरंजा, हराफू होते हुए बसिया तक सड़क निर्माण कराने की मांग उपायुक्त से की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही