Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बाजार में तिरपाल लगाने को लेकर चाकूबाजी समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar: बाजारटांड़ में लगने वाले साप्ताहिक मंगलवारीय हाट में तिरपाल लगाने को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तकरीबन सात बजे बाजार में तिरपाल लगाने को ले कर हुए विवाद में बारेसांढ़, गारू निवासी संतोष कुमार ने लातेहार के जुबली चौक निवासी रंजीत कुमार, उम्र 22, पिता स्व कृष्णा प्रसाद पर धारदार हथियार (हसुआ) से हमला कर दिया. हमले के दौरान रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पेट की अंतरिया बाहर निकल आयी. हमलावर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर थाना को सौंप दिया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. डा सुनील कुमार भगत ने बताया युवक गंभीर रूप से घायल है प्राथमिक उपचार कर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-muslim-community-expressed-gratitude-towards-nitin-gadkari-and-mithilesh-thakur-including-3-news/">गढ़वा

: मुस्लिम समुदाय ने नितिन गडकरी व मिथिलेश ठाकुर के प्रति जताया आभार समेत 3 खबरें
दूसरी खबर

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bbbb-48.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की सख्त मनाही Latehar:  मनिका थाना परिसर में बीडीओ वीरेंद्र किंडो की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. एसडीपीओ, बरवाडीह दिलु लोहार ने बकरीद पर्व पर आपसी भाईचारा व सदभावना बनाये रखनरे की अपील की. उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं इसकी सूचना प़ुलिस को देने की भी अपील की. दिलु लोहार ने कहा कि बकरीद पर्व पर प्रतिबंधित व गोवंशीय पशु की कुर्बानी देना सख्त मना है. सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, अंचल अधिकारी श्रेयांश कुमार, थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, रघुपाल सिंह, विश्वनाथ राय, जितेंद्र यादव , बल्ली यादव समेत कई लोगों ने अपनी बातों को रखा. तीसरी खबर

आजादी के 75 साल बाद भी सड़क नहीं, बरसात में लोग गांव में हो जाते हैं कैद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-52.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में ग्रामीणों को होती है परेशानी : जतरू कुमार मुंडा Chandwa : चंदवा प्रखंड के सुदूर पंचायत माल्हन अंतर्गत गांव गनियारी टोला दालचुआ, धेंगरा टांड़, टटबिनवा में सड़क नहीं रहने से बरसात के समय में वहां के लोग कैदी की तरह रहते हैं. सड़क के नहीं रहने से प्रखंड मुख्यालय तथा बीमार होने की स्थिति में एम्बुलेंस की सेवा से वंचित हो जाते हैं. समस्या को देखते हुए गनियारी वार्ड सदस्य 07 नागमणी देवी ने स्थानीय मुखिया जतरू कुमार मुंडा को प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा. मुखिया जतरू कुमार मुंडा ने गांव का जायजा लिया. उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें :पेट">https://lagatar.in/troubled-by-stomach-problem-mla-basant-soren-admitted-to-hospital/">पेट

की समस्या से परेशान विधायक बसंत सोरेन अस्पताल में भर्ती

डीसी को समस्या से कराया जायेगा अवगत- मुखिया

ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी हम सभी ग्रामीणों को प्रखंड से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कोई रास्ता नहीं बनवाया. बरसात में रास्ता खराब रहता है. बच्चे स्कूल नहीं जा पाते. किसी की तबीयत खराब होने पर गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती. इन सभी बातों को सुनने के बाद मुखिया मुंडा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की उपायुक्त महोदय को इन समस्या से आवेदन देकर अवगत कराया जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sss-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर नागमणी देवी, रितन गंझू, दिनेश गंझू ,दशरथ गंझू, धनेसर गंझू, कुंदा मलार, पिंटू मलार, छोटू मलार बजरंगी मलार, रघु गंझू, जीतन गंझू, रविंद्र गंझू, सोनी कुमारी, सुनीता देवी, सारो देवी, सविता देवी, मनिता देवी, सरिता देवी, हेमंती देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही