Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रोजगार मेला का आयोजन समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar:  जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार के द्वारा रोजगार आपके द्वार अभियान के तहत 16 अक्टूबर को जिला खेल स्टेडियम में एक दिवसीय रोजगार मेला व प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. रोजगार मेले में 12 नियोजक आये तो वहीं रोजगार मेला में लगभग 345 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इनमें 126 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. 67 अभ्यर्थियों को शॉट लिस्ट किया गया है. इससे पहले मेला का उदघाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि रोजगार मेला में युवा अपनी इच्छा व योग्यता के आधार पर रोजगार पा सकतें है. उन्होंने नियोजकों से अधिक से अधिक रिक्तियों पर नियोजन देने का आग्रह किया. कुमार ने रोजगार मेला का लाभ एवं उदेश्य के अलावा जिला नियोजनालय के द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क लाइब्रेरी एवं करियर पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने नियोजकों को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवार नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 पर भी प्रकाश डाला और नियोजको को इनके प्रावधानों की अनुपालन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :एनआईए">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-independent-journalist-rupesh-had-held-the-post-of-chief-editor-of-cpi-maoists-lal-chingari-magazine/">एनआईए

जांच में खुलासा : स्वंत्रत पत्रकार रूपेश ने भाकपा माओवादी के ‘लाल चिंगारी’ पत्रिका के मुख्य संपादक का संभाला था पद
दूसरी खबर

क्रिकेट लीग : लातेहार इंडियन और लातेहार बुल्स जीता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/khiladiyon-ke-sathr-almesh-singh-_294-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Latehar:   लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच लातेहार फाइटर Qj लातेहार इंडियन के बीच खेला गया. लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन का बड़ा स्कोर किया. अमोश एक्का 41, रौशन गुप्ता 28, आदर्श विशाल तथा प्रभात कुमार सिंह ने 27-27 रनों का योगदान दिया. लातेहार फाइटर की ओर से आयुष सिंह ने तीन व आकाश ने दो विकेट चटकाये. लातेहार फाइटर 19 वें ओवर में 131 रनों पर ही ढेर हो गई. लातेहार फाइटर की ओर से रोहित महतो 55, आकाश सिन्हा 27 तथा प्रियांशु चौबे ने 23 रनों का योगदान दिया. दूसरा मैच लातेहार बुल्स तथा लातेहार जांबाज के बीच खेला गया. लातेहार जांबाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाये. बलराम 23, न्यूटन आनंद 22 तथा उज्ज्वल सिंह ने 16 रन बनाये. लातेहार बुल्स ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गोड्डाः">https://lagatar.in/godda-leaderless-india-alliance-cannot-compete-with-bjp-amit-mandal/">गोड्डाः

नेतृत्व विहीन इंडिया गठबंधन भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता- अमित मंडल
तीसरी खबर

दुर्गा पूजा पंडालों को लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाजयरी जारी की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dilip-ram-keshari_369-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar: दुर्गा पूजा पंडालों को ले कर अग्निशमन विभाग, लातेहार ने एडवाजयरी जारी की है. अधिष्ठान अग्निशमन पदाधिकारी, लातेहार दिलीप राम केशरी ने बताया कि पंडाल में प्रयोग किये जाने वाले सभी फेब्रिक मैटेरियल फायर डिटाडेंट साल्युशन से ट्रीट किया जाना चाहिए. इसी प्रकार पंडाल निर्माण में किसी प्रकार के सिंथेटिक सामग्रियों का उपयोग नहीं किया जायेगा. पंडाल का प्रवेश द्वार गुफानुमा या घुमावदार नहीं बनाया जायेगा. विद्युत व्यवस्था किसी लाइसेंसी ठेकेदार के द्वारा कराया जायेगा. हवन कुंड अथवा दीप को उचित दूरी पर रखा जायेगा. पंडाल तक अग्निशमन वाहनो के पहुंचने का रास्ता सुगम होगा. उन्होंने पंडाल के पास नौ लीटर क्षमता वाले दो वाटर सीओटू एक्सटींग्यूशर, पांच केजी क्षमता वाले दो डीसीसी एक्सटींग्यूशर, पांच केजी क्षमता वाले दो सीओटू एक्सटींग्यूशर, बालू से भरा बालटी व फायर बीटर रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इन अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की जानकारी वहां तैनात सुरक्षा कर्मी व पूजा कमिटि के सदस्यों को होना चाहिए. उन्होने आग लगने की स्थिति में 9304953437 या 112 पर तुरंत सूचित करने की अपील की है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही