Search

 
 
 

लातेहार : जनसेवकों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी समेत 3 खबरें

 
Latehar: 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे जनसेवकों ने हड़ताल के 16वें दिन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि सरकार जनसेवकों की मांगें पूरा नहीं कर रही है. इस कारण पूरे प्रदेश में जनसेवकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है. अगर सरकार शीघ्र कोई निर्णय नहीं लेती है तो क्रमिक अनशन का कार्यक्रम किया जायेगा. सचिव लव कुमार पासवान व प्रवक्ता रघुनंदन राम ने भी सरकार के जनसेवक विरोधी नीति की आलोचना की. कहा कि जनसेवक पूरी तन्यमता के साथ सरकार की योजनाओं के क्रियान्नवयन में लगे रहते हैं, बावजूद इसके सरकार के द्वारा उनके हितों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. धरना को जिले के कई जिला परिषद सदस्य व अन्य दलो का भी समर्थन मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-jharia-nagar-bjp-working-committee-meeting-emphasis-on-the-strength-of-the-organization/">धनबाद

: झरिया नगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

मौके पर ये रहे मौजूद

धरना में सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, प्रकाश कुमार, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक मौजूद रहे. दूसरी खबर

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmm-7.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> लातेहार : बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक भवन में जलछाजन योजना के तहत कृषि स्थाई समिति क्षमतावर्द्धन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय व उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. भारतीय लोक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में प्रखंड के चार पंचायतों के 13 गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया. शिविर में बारिश के पानी को रोकने तथा जल संकट को दूर करने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. ट्रेनर मनीष कुमार ने कहा कि बरवाडीह प्रखंड में झारखंड जल छाजन योजना के तहत छह तालाबों का निर्माण किया जा चुका है. उन्होंने कहा की वर्षा आधारित कृषि का क्षेत्र में विकास करना ही समेकित जलछाजन प्रबंधन कार्यक्रम है. शिविर में वर्षा के जल को रोकने तथा पानी बर्बाद नही करने पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-recommendation-of-names-of-10-candidates-in-the-meeting-of-the-compassionate-selection-committee/">हजारीबाग

: अनुकंपा चयन समिति की बैठक में 10 अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा समेत 2 खबरें

जल छाजन से जमीन का होगा संरक्षण- ट्रेनर

ट्रेनर ने कहा कि जल छाजन प्रबंधन कार्यक्रम का उद्देश्य जल, जंगल, जानवर, जन तथा जमीन का उचित संरक्षण व विकास करना है. पर्यावरण में सही संतुलन को स्थापित करना, मिट्टी के कटाव को रोकना, प्राकृतिक वनस्पतियों को पुनजीर्वित करना, वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल को बढ़ावा देना, मिश्रित खेती तथा खेती की नई तकनीकों को बढ़ावा देना एवं टिकाऊ जीविकोपार्जन पद्धति को बढ़ावा देना है. वही मौके पर अजीत यादव, अनिल प्रसाद, गौतम कुमार, शैलेंद्र कुशवाहा व बुद्धदेव पाल समेत दर्जनों किसान मौजूद थे. तीसरी खबर

खराब जल प्याऊ को दुरूस्त करें : मुरली प्रसाद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/pppp-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : समाजसेवी मुरली प्रसाद ने जिला मुख्यालय के खराब सभी प्याऊ को दुरूस्त करने की मांग उपायुक्त भोर सिंह यादव से की है. उन्होंने बताया कि इस समय प्रचंड गरमी पड़ रही है. शहर के कई ऐसे प्याऊ हैं जो विगत कई महीनों से खराब पड़े हैं. ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के पास, बानपुर में मध्य विद्यालय के पास व बुनियादी विद्यालय में स्थित प्याऊ खराब हैं. उन्होने कहा कि पड़ रही इस प्रचंड गरमी में इन प्याउ को दुरूस्त कराने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ता है. इस गरमी मे शहर के कई चापाकल हांफ रहे हैं. कई बार पंप करने के बाद उनमे पानी आ रहा है, ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है. अगर खराब प्याउ को ठीक कर दिया गया तो लोगों को काफी सहुलियत होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही