Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज समेत जिला की 3 खबरें

Latehar: सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपूरा पंचायत के खैरा टोली गांव में तीन भाइयों को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना रविवार की देर रात की है. इस संबंध में दोनो पक्षों की ओर से सदर थाना मे मामला दर्ज कराया गया है. घायलों में ओम प्रकाश प्रसाद, प्रताप कुमार, पवन प्रसाद (पिता शिव नारायण प्रसाद) का शामिल है. घायल पवन प्रसाद ने बताया कि खैराटोली गांव के प्रकाश साव, पुत्र सोनू कुमार, पत्नी और बेटी द्वारा धारदार चाकू से हमला कर दिया. इसमें ओमप्रकाश के कंधा में गहरी चोट लगी है. जबकि प्रताप कुमार को सिर और पेट में गहरी चोट आई है. पवन प्रसाद को भी चोट आई है. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों भाइयों का इलाज सदर अस्पताल लाया गया. यहां डा अरविंद कुमार द्वारा इलाज किया गया. सोमवार को दूसरे पक्ष के पवन कुमार ने भी सदर थाना में उपरोक्त लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shops-open-in-the-area-on-third-day-of-violence-road-construction-work-underway/">जमशेदपुर

: हिंसा के तीसरे दिन क्षेत्र में खुली दुकानें, चल रहा सड़क निर्माण कार्य
दूसरी खबर

कृष्णा राम ने सेवानिवृत्ति का लाभ दिलवाने की अपील की

लातेहार : सेवानिवृत्त गृहरक्षक कृष्णा राम ने 13 वर्षों के बीत जाने के उपरांत भी सेवानिवृत्ति का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है. उन्होंने आरक्षी अधीक्षक पलामू को आवेदन देकर बताया है कि वे वर्ष 1968 में बिहार रक्षा वाहिनी में अपना योगदान दिए थे और वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं. लेकिन इसका कोई भी लाभ उन्हें नहीं मिला है. श्रीराम ने अपने आवेदन में बताया है कि इसी तरह की समस्या से सेवानिवृत्त गृह रक्षक अवध बिहारी ठाकुर, बलदेव प्रसाद साहू , मटकू राम तथा राजेंद्र प्रसाद भी झेल रहे हैं. उपरोक्त गृह रक्षकों को भी सेवानिवृत्ति का लाभ नहीं मिला है. अवध बिहारी ठाकुर ने कहा है कि वे पूरी जीवन जनता की सेवा में बिता दिए लेकिन उम्र के आखिरी पड़ाव में भी उन्हें कोई लाभ सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है, जो चिंता का विषय है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-beat-ramgarh-by-8-wickets-anuja-took-4-wickets/">बोकारो

ने रामगढ़ को 8 विकेट से हराया, अनुजा ने झटके 4 विकेट
तीसरी खबर

कंप्यूटर सेंटर की शुरूआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/uuu-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : स्थानीय काली मंदिर रोड स्थित आईटीइ कंप्यूटर सेंटर की शुरूआत वैदिक हवन एवं पूजन कर किया गया. संस्थान के डायरेक्टर अभिषेक अनिल एवं नागमणि यादव ने बताया कि कंप्यूटर सेंटर में डीसीए, एडीसीए, पीजीडीसीए, टैली, सी प्लस प्लस, डीटीपी व पाइथन के अलावा हिंदी व इंग्लिश टाइपिंग की भी प्रशिक्षण दी जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि कंप्यूटर साइंस के 11वीं एवं 12 वीं के छात्रों का भी नामांकन लिया जा रहा है. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन संस्थान के निदेशकों ने शुभारंभ के साथ मुफ्त नामांकन की घोषणा किया है. इस अवसर पर अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर ने कहा की आईटीई कंप्यूटर सेंटर मेधावी छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उद्घाटन के अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, सुनील कुमार, गणेश प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, बिपिन बिहारी ठाकुर व कैलाश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही