Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Latehar :  लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में हीरालाल उरांव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था.  जहां घायल मुनेश्वर उरांव व बाइक सवार मो मोबिन अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था. रिम्स ले जाने के दौरान दोनों की मौत रास्ते में हो गयी. मो मोबिन अंसारी अपने घर का इकलौता कमाउ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

टंडवा से बालूमाथ लौटने के दौरान हुआ था हादसा 

जानकारी के अनुसार, बालूमाथ के बालु ग्राम से एक परिवार के कुछ लोग ऑटो से चतरा के टंडवा गये थे. वापस लौटने के क्रम में दीरीदाग गांव के समीप लातेहार से बालूमाथ की ओर जा रही एक बाइक से ऑटो की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार मो मोइन गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि ऑटो में सवार हीरालाल उरांव व भुनेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में हीरालाल उरांव की मौत हो गयी. तो वही रिम्स ले जाने के दौरान अन्य दो लोगों की भी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ministry-of-railways-does-not-pay-heed-to-the-demands-of-mp-pn-singh/">धनबाद:

 सांसद पी एन सिंह की मांगों को तवज्जो नहीं देता रेल मंत्रालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही