Search

 
 
 

लातेहार : सर्दी-खांसी व बुखार से ग्रसित प्रतिदिन 300 मरीज पहुंच रहे हैं सदर अस्पताल

 
Ashish Tagore Latehar:  जिले में इन दिनों जिले में सर्दी, खांसी व बुखार से ग्रसित रोगियों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है. प्रतिदिन तकरीबन 300 से अधिक मरीज सदर अस्पताल में पहुंच रहे हैं. इनमें से अधिककांश मरीज सर्दी, खांसी व बुखार से ग्रसित हैं. सदर अस्पताल के ओपीडी व पर्ची कांउटर में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है. इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है. बच्चों में भी सर्दी, खांसी व बुखार देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-state-congress-general-secretary-visited-the-villages-and-found-out-the-problems/">साहिबगंज

: प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने गावों का दौरा कर जानी समस्याएं

डेंगू मरीज नहीं, दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक

सदर अस्पताल कें फार्मासिस्ट परमानंद ने बताया कि इन दिनों सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज अधिक सदर अस्पताल में पहुंच रहे हैं. उन्होने कहा कि रोगियों के लिए दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक है. सर्दी, खांसी व बुखार के लिए बाहर से दवाइयां लेने की जरूरत मरीजों को नहीं पड़ रही है. पूछे जाने पर उन्होने कहा कि मलेरिया के रोगियों की संख्या नगण्य है. उन्होने बताया कि अभी तक जिले में डेंगू का एक भी मरीज नहीं पाया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/counter-me-lagi-bhid_127-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

दूषित खाना व पानी का सेवन नहीं करें: सीएस

वहीं सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया इन दिनों वायरल फीवर का मौसम चल रहा है. यह कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग, बुजुर्ग व बच्चों में आम होता है. ऐसे मौसम में दूषित भोजन व पानी का सेवन करने से बचना चाहिए. हमेशा ताजा बनाया गया खाना एवं साफ पानी पीना चाहिए. अपने घर एवं आसपास के इलाकों में जल जमाव नहीं होने देना चाहिए. इससे मच्छर पनपते हैं. मच्छर कई रोगों का कारण बन सकते हैं. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-auto-drivers-are-flouting-traffic-rules-accidents-are-happening-every-day/">लातेहार

: यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ऑटो चालक, आये दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही