Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, नौ कन्याओं का पूजन

Advertisement
Advertisement
धार्मिक अनुष्ठानों से आती है सुख व समृद्धि: बैद्यनाथ राम Latehar: विधायक सह श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने कहा धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. विधायक गुरुवार को शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 31 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर नौ कन्या पूजन व भंडारा के शुभारंभ के मौके पर उक्त बातें कहीं. उन्होने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर न सिर्फ लातेहार वरन आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आस्था व विश्वास का प्रतीक है. उनका इस मंदिर से पुरानी आस्था है. वे जब भी अवसर मिलता है यहां आते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. लोग इस वार्षिकोत्सव को एक पर्व की तरह मनाते हैं और प्रति वर्ष इसका इंतजार करते हैं. मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य पूरे तन्मय से इस कार्य में लगते हैं और एक महीने पहले से ही तैयारी करते हैं. यह देख कर बहुत ही सुखद लगता है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/budget-session-of-jharkhand-assembly-from-tomorrow-chances-of-uproar-over-jasac-and-hemant-issue/">झारखंड

विधानसभा का बजट सत्र कल से, जेएएसएसी और हेमंत के मुद्दे पर हंगामे के आसार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/bhadara-ka-bhog-lagate-vidhayk-_894-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

भंडारा में शामिल हुए विधायक बैद्यनाथ राम

पहले विधायक ने मंदिर परिसर में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की. मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित त्रिभुवन पांडेय व राजेश्वर पाठक ने किया. इसके बाद विधायक व जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने नौ कन्या पूजन किया और उन्हें प्रसाद ग्रहण करा कर भंडारा का शुभारंभ किया. विधायक ने मंदिर परिसर में बैठ का माता का प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, अमरेश प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार साहु, सुरेंद्र कुमार शौंडिक, आशीष कुमार बाग, विनोद कुमार महलका, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, कार्यकारिणी प्रमुख ओम प्रकाश प्रसाद, राजीव कुमार साहू, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, उज्जवल कुमार छोटू, विजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार विश्वकर्मा, आकाश जायसवाल, संजय कुमार गुड्डू, अशोक कुमार दास, दिनेश कुमार महलका, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, सुनील प्रसाद, अंगद कुमार, पारितोष ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-has-announced-vacancy-for-249-posts/">झारखंड

हाइकोर्ट ने 249 पदों के लिए निकाली वैकेंसी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/bhandara-ka-prasad-khate-vidhayak-_307-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मंदिर आस्था व विश्वास का प्रतीक

मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर तथा सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति ने बताया कि 31वें वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित भंडारे में लातेहार समेत आसपास के क्षेत्रों के तकरीबन 10 हजार लोगों ने मंदिर परिसर में बैठ कर माता का प्रसाद ग्रहण किया. अध्यक्ष गुप्ता ने तन मन व धन से सहयोग करने के लिए आम लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. कहा कि सामूहिक सहयोग से ही कोई भी बड़ा आयोजन सफल हो पाता है. इस आयोजन में लोग भंडारा सामग्री से लेका वृहत पैमाने में आर्थिक सहयोग करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही