Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कंटेनर से 32 पशु जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Barwadih, Latehar:  बरवाडीह थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगो के द्वार एक टाटा कंपनी का कंटेनर (बी आर 24 जी सी–7722) में तस्करी के उद्देश्य से मंगलवार की सुबह मवेशी को परिवहन करके ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर बरवाडीह थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा द्वारा एक छापामारी टीम गठित किया गया. गठित छापामारी टीम ने मंगलवार की अहली केचकी नाका के समीप घात लगाए हुए थे जिस दौरान देखा गया कि एक कंटेनर आ रही है. इसके बाद छापामारी टीम ने कंटेनर को रोका और जांच की तो उसमे भरी मात्रा में भैंस पाए गए. कंटेनर के साथ पशु तस्करी में संलिप्त तीन तस्करों को बरवाडीह थाना लाया गया. सभी पशुओं को कंटेनर से बाहर निकाला गया तो कुल 32 भैंस थे जिसे बरवाडीह थाना में ही अभी रखा गया है. गिरफ्तार अभियुक्त में मनीष कुमार यादव (19), पिता बड़ेलाल यादव जो उत्तरप्रदेश के जिला कौशांबी ग्राम चकचमरू का रहने वाला है जो कंटेनर चालक है. गढ़वा जिला के मेराल थाना निवासी शेख सद्दाम उर्फ फुल्ल (35), पिता शेख शमियाल एवं बरवाडीह थाना अंतर्गत पोखरीकला निवासी जाहिद मियां उर्फ टुनू मियां (50), पिता नेयामत मियां शामिल है. इसे भी पढ़ें-मतलब">https://lagatar.in/beware-of-selfish-cpiml-annapurna-devi/">मतलब

परस्त भाकपा माले से रहें सावधान : अन्नपूर्णा देवी

मामले में की जा रही कार्रवाई : ललित मीणा

वहीं प्रेस वार्ता के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा ने बताया की गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को लातेहार जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया की इसकी अनुसंधान अभी जारी है मवेशी कहां जा रहा था किसका था फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हुई है जल्द ही अनुसंधान कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया की जब्त किए गए सभी मवेशी को थाना क्षेत्र के आसपास के इलाके के ग्रामीणों को जिम्मानामा पर देख–भाल के लिए दे दिया जायेगा. वहीं छापामारी अभियान में प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार, राजन अधिकारी, याकिन अंसारी समेत थाना के कई रिजर्व गार्ड शामिल थे. छापामारी के दौरान कुल 31 मवेशी जिसमे 13 मादा भैंस एवं 19 नर भैंस, एक कंटेनर ट्रक (बी आर 24 जी सी–7722), मोबाइल 3 पिस एवं 4400/– रुपए नकद मरामद किए गए है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-should-tell-how-many-other-congress-leaders-have-money-amar-bauri/">राहुल

गांधी बताएं और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं : अमर बाउरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही