Search

 
 
 

लातेहार : बिजली बिल ब्याज माफी शिविर में आए 32 आवेदन

 
Latehar : झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रही बिजली बिल में ब्याज माफी योजना के तहत विद्युत शक्ति उपकेंद्र मनिका में शिविर का आयोजन किया गया. कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए. कुल 298000 रुपये राजस्व का संग्रहण किया गया और 133225 रुपये ब्याज माफी की गयी. कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली बिल में ब्याज माफी योजना आगामी 30 जून तक चलायी जायेगी. उन्होंने इस योजना का लाभ लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि वैसे उपभोक्ता जिनका लाइन पूर्व से कटा हुआ है या बहुत दिन से बिल प्राप्त नहीं हुआ है, वैसे सभी उपभोक्ता अपना बकाए बिल का भुगतान करते हुए ब्याज माफी योजना का लाभ उठा कर अपना कटा लाइन को पुनः चालू करवा सकते हैं. अंकित कुमार ने कहा कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर प्राथमिकी एवं सर्टिफिकेट केस भी दायर किया जा सकता है. मौके पर नीरज कुमार, जुगल उरांव व अकबर अंसारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही