Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 3515 परीक्षार्थियों ने दी JPSC परीक्षा, डीसी ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
5424 परीक्षार्थियों को देनी थी परीक्षा, 1909 रहे अनुपस्थित Latehar:  रविवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी) द्वारा ली गयी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ. जिले के कुल 37 केद्रों HJ परीक्षा आयोजित की गयी. इन केंद्रों में कुल 5424 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी. लेकिन कुल 3515 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया. 1909 परीक्षार्थी अनुपिस्थत रहे. उपायुक्त गरिमा सिंह ने लातेहार व चंदवा के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. मौके पर अपर समार्हता, अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे. परीक्षा को ले कर शनिवार की शाम से ही परीक्षार्थियों का लातेहार में पहुंचना जारी हो गया था. परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. उपायुक्त के निर्देश पर उड़न दस्ता व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. रविवार की शाम परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में काफी भीड़ देखी गयी. शहर का हर चौक चौराहा जाम था. बाइपास चौक में सबसे अधिक भीड़ थी. इस चौक से हो कर कई केंद्रों के रास्ते जाते हैं. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/there-is-a-possibility-of-rain-in-jharkhand-for-the-next-four-days-orange-alert/">झारखंड

में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट

इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

बता दें कि लातेहार के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजकीयकृत्त बालिका उच्च विद्यालय, गांधी कॉलेज, बनवारी साहु महाविद्यालय,मध्य विद्यालय चंदनडीह, सरस्वती विद्या मंदिर, संत जेवियर एकेडमी, मध्य विद्यालय करकट, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, बालक मध्य विद्यालय डुरूआ, बालिका उच्च विद्यालय डुरूआ, मध्य विद्यालय बाजार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुरा, जवाहर नवोदय विद्यालय बाजकुम, मध्य विद्यालय बाजार मेन रोड, मध्य विद्यालय अंबाकोठी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लातेहार पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे स्टेशन व उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर में समेंत चंदवा व मनिका के परीक्षार्थी केंद्र में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-polices-bullying-journalist-beaten-hot-tea-thrown-on-his-face/">चंदवा

पुलिस की दादागिरी : पत्रकार को पीटा, चेहरे पर गर्म चाय फेंकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही