Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जेपीएससी की परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये 37 परीक्षा केंद्र, 5424 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Advertisement
Advertisement
  • लातेहार, चंदवा व मनिका में बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र
  • जिला प्रशासन की तैयारियां मुक्कमल
Ashish Tagore Latehar : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी) के द्वारा आगामी 17 मार्च को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित की जायेगी. लातेहार जिला में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिले के कुल तीन प्रखंडों के 37 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसकी तैयारियां जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है. डीसी के निर्देश पर परीक्षा केद्रों में केंद्राधीक्षक व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां करीब-करीब मुक्कमल हो चली है. राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में 276 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जबकि लातेहार प्रखंड के राजकीयकृत्त बालिका उच्च विद्यालय में 228, गांधी कॉलेज में 276, बनवारी साहु महाविद्यालय में 300, मध्य विद्यालय चंदनडीह में 108, सरस्वती विद्या मंदिर में 264, संत जेवियर एकेडमी में 312, मध्य विद्यालय करकट में 60, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में 180, बालक मध्य विद्यालय डुरूआ में 48, बालिका उच्च विद्यालय डुरूआ में 48, मध्य विद्यालय बाजार में 36, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुरा में 60, जवाहर नवोदय विद्यालय बाजकुम में 144, मध्य विद्यालय बाजार मेन रोड में 36, मध्य विद्यालय अंबाकोठी में 36, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 84, लातेहार पब्लिक स्कूल में 108, डीएवी पब्लिक स्कूल में 168, केंद्रीय विद्यालय में 240, सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे स्टेशन में 144 व उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर में 48 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. चंदवा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय में 120, बालिका विद्यालय में 168, उच्च विद्यालय में 252, ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय में 264, ग्रीनफिल्ड एकेडमी में 120, ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लुकइया मोड़ में 180, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सांसग में 96 व आईटीआई चंदवा में 60 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. जबकि मनिका प्रखंड के उच्च विद्यालय में 120, बालक मध्य विद्यालय में 72, डिग्री काॅलेज में 432, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 60, कन्या मध्य विद्यालय में 60, मॉडल स्कूल में 48 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-court-frames-charge-against-three-accused-under-sections-3-and-4/">अवैध

खनन मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ ED कोर्ट ने धारा 3 और 4 के तहत किया चार्ज फ्रेम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही