Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समेत जिले की 4 खबरें

Latehar:  मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और उपायुक्त भोर सिंह यादव ने महुआडांड़ प्रखंड के संत जोसेफ प्लस टू उच्च विद्यालय में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि लातेहार जिले में प्रतिभा की कमी नहीं हैं. यहां के युवक व युवती काफी प्रतिभावान एवं मेहनती हैं. यहां के खिलाडि़यों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधायें प्रदान की जा रही है.

खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनेगा- डीसी

वहीं उपायुक्त ने कहा लातेहार जिले में तीरंदाज़ी खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता मद (एससीए) से महुआडांड एवं लातेहार में निर्मित तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र में 15-15 रिकर्व बॉ एवं तीर का क्रय किया गया है. उन्होंने कहा कि तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. तीरंदाज़ी खेल में झारखंड राज्य के खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. कार्यक्रम के बाद विधायक एवं उपायुक्त ने संत जोसफ प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन, लाइब्रेरी, साइंस लैब एवं परिसर एवं अवलोकन किया. इसे भी पढ़ें:जैन">https://lagatar.in/moksha-kalyanak-of-the-19th-tirthankara-of-jainism-shri-mallinath-bhagwan-was-celebrated-including-3-news/">जैन

धर्म के 19वें तीर्थंकर श्री मल्लीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया समेत 3 खबरें

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, जिला गोपनीय प्रभारी सुजीत सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अभय कुमार राय, जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया, विनोद उरांव, प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, विद्यालय के प्राचार्या फादर दिलीप एक्का समेंत विद्यालय के कई छात्र- छात्रायें उपस्थित थे. दूसरी खबर

माता शबरी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ssss-45.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> अखिल भारतीय भुइंया समाज कल्याण समिति, लातेहार प्रखंड इकाई के द्वारा शुक्रवार को पहाड़पुरी में माता शबरी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र भुइंया ने किया. बतौर मुख्य अतिथि मोहन भुइंया मौजूद थे. मौके पर मोहन भुइंया ने माता शबरी को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया. कहा कि भगवान श्री राम ने माता सबरी के जूठे बेर खाए थे. वहीं प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र भुइंया ने भी लोगों को संबोधित किया. माता सबरी के विचारों को अपने जीवन में उतारने की बात कही. इसके पूर्व भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई. इससे बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मनोज भुइंया, हेमलाल, विमल, चलीतर भुइंया, सहेंद्र भुइंया, मुनेश्वर राम समेत कई महिला पुरुष मौजूद थे. तीसरी खबर

नगर पंचायत की दुकानों को लगा रखा था किराये पर, रद्द हुआ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyyy-7.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> नगर पंचायत के द्वारा आवंटित दुकानों को किराये पर लगा दिये जाने का एक मामला यहां प्रकाश मे आया है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शेखर को सूचना मिली थी कि नगर पंचायत के द्वारा आवंटित पांच दुकानों को किराये पर लगा दिया है. जिन्हें ये दुकानें आवंटित की गयी थी, वे उस दुकान में अपनी प्रतिष्ठान नहीं चला कर किसी और को किराये पर दे रखा था. यह प्रावधानों के विपरित है. इसके बाद एसडीओ ने इस सूचना का सत्यापन कराया. जांच में सूचना सही पायी गयी. इसके बाद एसडीओ ने उन पांचों दुकानदारों का एकरारनामा रद्द कर दिया. हालांकि शुभम संदेश के द्वारा मांगे जाने के बाद भी इन पांच दुकानदारों का नाम नगर पंचायत कर्मियों ने उपलब्ध नहीं कराया. इसे भी पढ़ें:ऑल">https://lagatar.in/ranchi-sai-bags-14-medals-including-5-gold-in-boys-category-in-all-india-inter-sai-athletics-championship/">ऑल

इंडिया इंटर साई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रांची साई को बालक वर्ग में 5 स्वर्ण समेत 14 पदक

निर्धारित समय पर जमा करें होल्डिंग टैक्स: शेखर

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार ने निर्धारित समय में होल्डिंग टैक्स एवं अन्य बकाया जमा करने की अपील नगर पंचायत वासियों से की. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी होल्डिंग टैक्स, जल-कर, ट्रेड लाइसेंस व दुकानों का बकाया किराया वसूली करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है. 56 जल-कर बकाया उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट कर नीलाम पत्र वाद निर्गत किया गया है. होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस के बकायादारो को राशि जमा कराने के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है. चौथी खबर

दुकानदार ने साप्ताहिक बंद रखा

नवगठित बालूमाथ व्यवसायी संघ के निर्णय के आलोक मेबालूमाथ के खाद्य सामग्री के दुकानदारों ने शुक्रवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. बात दे कि गत दिनों बालूमाथ में व्यवसायी संघ का गठन किया गया है. बैठक में शुक्रवार को खाद्यान्न सामग्रियों की दुकानों को साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया गया था. उसी निर्णय के तहत आज साप्ताहिक बंद रखा. बालूमाथ मुख्य बाजार, मेन रोड, चेकनाका, शहीद चौक के खुदरा व थोक खाद्यान्न व्यापारी अपने प्रतिष्ठान व कारोबार को बंद रख कर व्यवसायी संघ के निर्णय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखायी. हालांकि इस बंदी से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही