पुरानी पेंशन योजना के लिए आभार व्यक्त
संघ के मुख्य सलाहकार डॉ दिनेश कुमार शुक्ला व दिव्या सिंह ने मंच का संचालन किया गया. सम्मेलन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लेने पर झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया. राज्य अध्यक्ष ने शिक्षकों को अपने गृह ज़िला में स्थानांतरण का एक सामूहिक अवसर प्रदान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण शिक्षकों को गृह ज़िला से इतर नौकरी करने को बाध्य होना पड़ा है. इस समस्या का सामाधान आवश्यक है. इसे भी पढ़ें:डॉग">https://lagatar.in/sunbird-species-dog-living-in-ac-with-dangerous-pitbull-and-doberman-was-the-center-of-attraction/">डॉगशो में दिखे 40 नस्लों के 135 से अधिक कुत्ते, पेट लवर जिला बनकर उभर रहा हजारीबाग
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के अलावा सचिव प्रदीप कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्रा, बृजेश कुमार सिंह, विजय लाल, राकेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, शंभू राम, प्रमोद सिंह, अनिल कुमार, रमेश कुमार मिश्रा, अनीश कुमार सिंह, सत्यानंद मेहता, नीरज कुमार, सुरेश उरांव, अवध बिहारी पांडेय, अशोक सिंह, उमेश कुमार सिंह, मुनेश्वर सिंह, अनिल कुमार यादव और रामचंद्र सिंह मौजूद थे. दूसरी खबर24 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा सरहुल पर्व
alt="" width="600" height="320" /> लातेहार के स्थानीय आदिवासी वासाओड़ा में रविवार को सरना समिति और पड़हा समाज की एक संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता बिरसा मुंडा ने की. बैठक मे आगामी 24 मार्च को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी और तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील लोगों से की गयी. सरहुल पर्व में सुबह 11 बजे पूजा अर्चना, एक बजे से मंचीय कार्यक्रम और दो बजे से शहर मे शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिप सदस्य बिनोद उरांव, सर्वजीत उरांव, निर्मला उरांव, सुरजी उरांव, सूबेदार उरांव, राजकिशोर उरांव, लालमोहन सिंह व सबेश्वर उरांव आदि मौजूद थे. तीसरी खबर
परीक्षार्थियों के लिए वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव ने तेतरियाखाड़ परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. गंगेश्वर यादव ने बताया है कि 15 मार्च से पांच अप्रैल तक मैट्रिक और इंटर की परीक्षायें आयोजित की जायेगी. बालूमाथ प्रखंड के एकमात्र बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं का परीक्षा केद्र झाबर हाई स्कूल में निर्धारित है. बालिका उच्च विद्यालय की कुल 163 छात्रायें इस परीक्षा में भाग लेंगी. उन्हें परीक्षा में काफी परेशानी होगी. अगर परियोजना के द्वारा वाहन उपलब्ध करा दिया जाये तो छात्रायें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगी. उन्होंने दो सुरक्षित वाहन देने की मांग की है. गंगेश्वर यादव ने आवेदन की प्रतिलिपि अंचलाधिकारी एवं तेतरियाखाड़, राजहरा एरिया के महाप्रबंधक को भी प्रेषित किया है. इसे भी पढ़ें:घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-hemant-government-has-made-jharkhand-a-breeding-ground-for-loot-devendra-singh/">घाटशिला: हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया : देवेंद्र सिंह चौथी खबर

Leave a Comment