Search

 
 
 

लातेहारः दूधी मिट्टी की चाल धंसने से 4 महिलायें घायल, 2 रिम्‍स रेफर

लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के खारटिया ग्राम में गुरुवार को दूधी मिट्टी खोदने के दौरान चाल धंस गई. इस दुर्घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. चारों महिलाएं चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के चोरबोरा गांव की रहने वाली हैं.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के खारटिया ग्राम में गुरुवार को दूधी मिट्टी खोदने के दौरान चाल धंस गई. इस दुर्घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. चारों महिलाएं चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के चोरबोरा गांव की रहने वाली हैं. बताया जाता है कि  उक्‍त गांव की दर्जनों महिलाएं ट्रैक्टर से खरटिया गांव दूधी माटी लेने आई थी. यह मिट्टी घर लिपने के काम में आती है.

मिट्टी खोदने के दौरान वहां सुरंगनुमा गड्ढा हो गया. महिलाएं मिट्टी खोदने सुरंग के अंदर घुसी थीं, तभी दूधी माटी की चाल भरभरा कर धंस गई. घायलों में रीना देवी ( पति संतोष गंझू) , करमी देवी (पति मनोज गंझू), आरती देवी (पति करम गंझू) व सुनीता देवी ( पति दासों गंझू) शामिल हैं.

 घटना की सूचना मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू मौके पर पहुंचे. उन्‍होने ग्रामीणों की मदद सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक इलाज किया. इनमें से गंभीर रूप से घायल रीना देवी एवं सुनीता देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही