Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बीएस कॉलेज का 40वां स्थापना दिवस मना, प्राचार्य बोले- क्षेत्र में उच्च शिक्षा की ज्योत जला रहा कॉलेज

Latehar : शहर के बानपुर इलाके में अविस्थत बनवारी साहू महाविद्यालय का 40 वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय में स्थापित बनवारी साहू की प्रतिमा पर उनके पुत्र कृष्णा प्रसाद गुप्ता एवं पुत्रवधु अंजू गुप्ता, प्राचार्य पीके तिवारी व अन्य व्याख्याताओं ने माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित किया. मौके पर प्राचार्य तिवारी ने कहा कि बनवारी साहू महाविद्यालय की स्थापना बनवारी साहू की धर्म पत्नियां तेतरी कुंवर एवं पारो कुंवर के द्वारा की गयी थी. आज यह महाविद्यालय सीमित संसाधनों में भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा की ज्योत जला रहा है. प्रति वर्ष हजारों छात्र व छात्राएं इस महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर निकलते हैं. इनमें से कई आज उचे ओहदों पर नौकरियां भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज बनवारी साहू महाविद्यालय पूरे पलामू प्रमंडल में प्रमुख स्थान रखता है. आज महाविद्यालय के पास अपना भवन, ग्राउंड व लाइब्रेरी के अलावा अन्य सुविधाएं है. महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि बनवारी साहू महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलिब्धयां हासिल की है. मौके पर महाविद्यालय के व्याख्याता व छात्र-छात्राएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-10-year-old-girl-killed-after-cruelty-anger-among-villagers/">चंदवा

: 10 साल की बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही