Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुल निर्माण में एक साथ किये गये 45 विस्फोट, घरों को हुए नुकसान से ग्रामीणों में आक्रोश

Latehar: बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा पंचायत के अमडीहा ग्राम के धड़धड़ी नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण कराया जा रहा है. शुक्रवार को पुल निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा एक साथ 45 विस्फोट कराया गया. इससे आसपास के एक दर्जन से अधिक घरों को नुकसान हुआ है. जबकि दो लोगों को पत्थर से चोट लगी है. विस्फोट की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पलामू के राजवीर कंस्ट्रक्शन द्वारा स्थानीय मुंशी विनय कुमार सिंह की देख-रेख मे धरधरी नदी पर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है. पुल निर्माण में पत्थर आ जाने के कारण पत्थर तोड़ने के लिए एक साथ 45 विस्फोट किए गए. इसमें कामेश्वर सिंह, सुकन सिंह, परमेश्वर सिंह, भुनेश्वर सिंह, कुंज बिहारी सिंह, ठाकुर सिंह, बनवारी सिंह, जगदम्बा देवी, मनोरमा देवी, पुष्पा देवी समेत एक दर्जन से अधिक लोगो के घरों को नुकसान हुआ है. वही घर में सोए हुए परमेश्वर सिंह के सीने में एक पत्थर गिरने से उसे चोट लगी है. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-cyber-criminal-arrested-by-hyderabad-police/">जामताड़ा

: हैदराबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी

सूचना दिये बगैर किया गया विस्फोट- ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में एक साथ इतना विस्फोट करने से पहले आसपास के घर के लोगों को इसकी सूचना देनी चाहिए. वही मुख्य सड़क के दोनों ओर आने जाने वाले आदमी को भी रोकना चाहिए, लेकिन संवेदक के द्वारा ऐसा नही किया गया. ग्रामीणों की शिकायत है कि इतने व्यापक पैमाने पर विस्फोटक का उपयोग कर संवेदक द्वारा पूर्णता लापरवाही व मनमानी बरती गई है. जिस पर कारवाई होनी चाहिए. घटना की सूचना मिलने पर बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की. निर्माण कार्य करवा रहे हैं मुंशी विनय कुमार सिंह से आवश्यक पूछताछ की. मामले को लेकर विभाग के सहायक अभियंता अनिमेष ने बताया कि निर्माण कार्य पलामू की राजवीर कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है, जहा काम के दौरान पत्थर निकलने की सूचना थी जिसे मशीन से हटाने को कहा गया था पर ब्लास्टिंग करने का कोई आदेश नही दिया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-completion-of-nine-years-of-the-central-government-the-bjp-launched-a-public-contact-campaign/">चाईबासा

: केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने चलाया जन सम्पर्क अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही