भाषा को आठवीं अनूसूची में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को रैली
नव निर्वाचित संघ के पदाधिकारी
अध्यक्ष राजमणी प्रसाद, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव वृंद कुमार, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) लाल अरविंद नाथ शाहदेव, संयुक्त सचिव (पुस्तकालयाध्क्ष) नवीन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा, सहायक कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय व कार्यकारिणी सदस्य निरंजन प्रकाश मल्लान, वनवारी प्रसाद, प्रदीप नाथ शाहदेव, मो अब्दुल सलाम व रमन कुमार महतो. दूसरी खबरपर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय
alt="" width="600" height="400" /> उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई. बैठक में लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. कुल 30 योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया. मंडल डैम, नैना जलप्रपात, उदयपुरा पहाड़ी, ललमटिया डैम, मोंगर एवं औरंगा नदी के आस–पास सौंदर्यीकरण का कार्य, बक्सा, केचकी, बेतला के पास विद्युतीकरण, नेतरहाट डैम में पर्यटकों के सुविधा हेतु तैराक की व्यवस्था, चंदवा के ढोंटी गांव में जल प्रपात को विकसित कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार विमर्श किया गया. वहीं विभिन्न पर्यटन स्थलों के पुराने कार्य प्रगति से समिति को अवगत कराया गया. उपायुक्त ने समिति के सदस्यों से क्षेत्र भ्रमण करने एवं पर्यटन-खेल क्षेत्र में विकास के लिए सुझाव देने की बात कही. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार व हरि शंकर प्रसाद, पर्यटन कोषांग के नोडल पदाधिकारी संतोष भगत, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार समेंत कई अधिकारी उपस्थित थे. तीसरी खबर
अगले सत्र से सेंट्रल स्कूल में होगी कॉमर्स की पढ़ाई
alt="" width="600" height="360" /> केंद्रीय विद्यालय, लातेहार प्रबंधन समिति की एक बैठक नामित अध्यक्ष के प्रतिनिधि कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने बताया कि अगले सत्र से केंद्रीय विद्यालय लातेहार में कक्षा 11 वीं की कामर्स की पढ़ाई प्रारंभ की जायेगी. उन्होंने उक्त कक्षा में फर्नीचर खरीद करने के लिए समिति से अनुमोदन का आग्रह किया. इस पर समिति ने 20 डेस्क खरीदने की स्वीकृति दी. इसके अलावा कूलर, इन्वर्टर व बैटरी खरीदने हेतु अनुमोदन दिया गया. बैठक में विद्यालय परिसर के खेल मैदान में खड़े पेड़ों को काटने पर भी विचार विमर्श किया गया. प्राचार्या ने बताया कि खेल मैदान में पेड़ों के रहने से फुटबॉल व क्रिकेट आदि खेल छात्र नहीं खेल पाते हैं. बड़ा खेल परिसर नहीं होने से छात्रों को परेशनी हो रही है. अंचलाधिकारी को पूर्व में इसे ले कर पत्राचार किया गया है. प्राचार्या ने बाहरी असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए सुबह आठ बजे एवं दोपहर दो बजे तक पुलिस की पीसीआर वैन से विद्यालय पथ में गश्ती लगाने का अनुरोध किया . बैठक में समिति के सदस्य सह जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, जवाहर नवोदय विद्यालय की उप प्राचार्या डा वीणा कुमारी, डा नीलमनी कुमार, आशीष टैगोर व विद्यालय के प्रतिनिधि मौजूद थे. चौथी खबर
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
alt="" width="600" height="400" /> संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ में आयोजित छह दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ एमके जोश व संत जोसेफ हाई स्कूल के प्राचार्य फादर दिलीप एक्का ने मशाल जलाया. राजा रवि के नेतृत्व में मशाल को पूरे मैदान मे घुमाया गया. फादर डॉ जोश ने कहा कि वार्षिक खेलकूद का उदेश्य शारीरिक प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास करना है. खेलकूद से बच्चों में अनुशासन तथा प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है. वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रिले रेस, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, रस्साकसी, स्लो साइकिल रेस, तीन पैर दौड़ व लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया. विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया. आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य फादर डॉ एमके जोश के अलावा वाइस प्रिंसिपल सिस्टर कैसलीन जूलियट, फादर समीर टोप्पो, फादर राजिप तिर्की, फादर संजय मार्टिन, स्पोर्ट्स कमेटी के को-ऑर्डिनेटर प्रो. जॉन विनोद कुजुर, सदस्य प्रो अभय सुकुट डुंगडुंग, मैक्सेंशियस कुजूर, एससी सामंत, सुबोध मिंज, शशि शेखर, रीमा रेनू , मनिषा बाखला, शेफाली प्रकाश, दिव्या शोभा, शालिनी बाड़ा, रोज एलिस, अमृत मिंज, प्रवीण एक्का आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें:रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-did-academic-calendar-convocation-will-be-held-after-march-15/">रांची
विश्वविद्यालय ने किया एकेडमिक कैलेंडर जारी, 15 मार्च के बाद होगा दीक्षांत समारोह पांचवीं खबर

Leave a Comment