Search

 
 
 

लातेहारः मारपीट में दोनों पक्ष के 5 लोग गिफ्तार, जेल भेजे गए

प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि आरोप है कि मंगलवार की रात रंजीत कुमार के घर आठ से दस की संख्या में लोग पहुंचे और रंजीत कुमार, भाई, पत्नी, पिता, माता व भाभी के साथ मारपीट की. थाना कांड संख्या 187/25 में पांच और नामजद अभियुक्त हैं. वे फरार हैं.
 

Latehar : लातेहार  सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपूरा ग्राम में पिछले मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस घटना में दोनों ओर से सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष के उज्जवल गुप्ता, राहुल प्रसाद, रितेश लोहरा, रितेश यादव, जबकि दूसरे पक्ष के रंजीत कुमार शामिल हैं.


 प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि आरोप है कि मंगलवार की रात रंजीत कुमार के घर आठ से दस की संख्या में लोग पहुंचे और रंजीत कुमार, भाई, पत्नी, पिता, माता व भाभी के साथ लाठी डंटे से मारपीट की.  पिता जीतन प्रसाद समेत अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि थाना कांड संख्या 187/25 में पांच और नामजद अभियुक्त हैं. वे फिलाहल फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही