Search

 
 
 

लातेहारः 50 हजार का इनामी आदेश गंझू सहित 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.  इसके बाद पुलिस की टीम ने बनवार गांव के पाकरुआ जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की और वहां से तीन अपराधियों को धर दबोचा.
 

Latehar : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी और 50 हजार का इनामी  आदेश गंझू को गिरफ्तार किया है. 

 

जानकारी के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.  

 

इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनवार गांव के पाकरुआ जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की और वहां से तीन अपराधियों को धर दबोचा. 

 

गिरफ्तार अपराधियों में आदेश गंझू (22 ), उज्जवल कुमार (22 ) और सुभाष कुमार (21) का नाम शामिल हैं.  सभी चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. 

 

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम की 10 जिंदा गोलियां, 25 जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, टीएसपीसी संगठन का पर्चा व दस्तावेज/डायरी तथा दो स्पोर्ट्स बाइक (पल्सर एनएस व पल्सर आरएस) बरामद की है.

 


पुलिस के अनुसार, आदेश, गंझू बालूमाथ, बारियातू, चंदवा (लातेहार) के अलावा चतरा व अन्य जिलों में टीएसपीसी जेजेएमपी संगठन के नाम पर लेवी वसूली, फायरिंग और आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है. पूर्व में भी कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है. 

 

छापेमारी दल में बालूमाथ एवं बारियातू थाना की पुलिस टीम के अधिकारी शामिल थे. इसमें एसडीपीओ बालूमाथ बिनोद रवानी, अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, पुअनि  अनुप कुमार, होसेन डांग, देवेन्द्र कुमार, अनुभव सिन्हा, धीरज कुमार सिंह, गौतम कुमार आदि शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही