Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सांसद खेल स्पर्धा में 27 प्रखंडों के 500 खिलाड़ी हुए शामिल

Latehar: पहाड़ी नगरी नेतरहाट में इन दिनों खिलाडि़यों का जमावड़ा लगा है. सांसद खेल स्पर्धा में चतरा संसदीय क्षेत्र के 27 प्रखंडों के पांच सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. बुधवार को नेतरहाट के ओवल मैदान में कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. इससे पहले मंगलवार की शाम इस स्पर्धा का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के ऑनलाइन संबोधन से हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KKKK-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

खिलड़ियों को शपथ दिलायी गयी

दूसरे दिन बुधवार को प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ बतौर अतिथि अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज द्रोणाचार्य, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित संजीव कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पूर्णिमा महतो, ज्योति सुलेखा, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हरभजन सिंह, अंतरराष्ट्रीय धावक बुधवा उरांव और राष्ट्रीय खादी बोर्ड के सदस्य मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सांसद सुनील सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. लातेहार, चतरा, व पलामू के खिलाडि़यों के अलावा जैप- 10 के जवानों ने भी मार्च मास्ट में हिस्सा लिया. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व झंडोतोलन किया. बाद में खिलाडि़यों को शपथ दिलायी गयी. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-three-arrested-for-making-bombs-in-katras-and-four-accused-in-coal-theft/">धनबाद:

कतरास में बम बनाते तीन व कोयला चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KKK-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रतिभा की कमी नहीं, प्रोत्साहन की जरूरत- संजीव सिंह

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज संजीव सिंह ने कहा कि सांसद सुनील सिंह के इस प्रयास की सराहना होनी चाहिए. उन्होने नेतरहाट में खेल को एक नया मंच दिया है. उन्होंने कहदा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें बेहतर मार्गदर्शन व प्रोत्साहन जरूरत है. खेलों के लिए नेतरहाट राज्य का एक बेहतर स्थल साबित हो सकता है. मौके पर लातेहार जिला परिषद के अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह, साई इंटरनेशनल, झारखंड प्रभारी विनोद सिंह, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, स्टेला नगेसिया, विनोद उरांव, कन्हाई सिंह, चतरा जिला परिषद सदस्य देवंती देवी, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंदु सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: विनेश">https://lagatar.in/vinesh-phogat-sakshi-malik-bajrang-punia-held-a-press-conference-said-brij-bhushan-singh-should-resign-prime-minister-should-take-cognizance/">विनेश

फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा, बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें… प्रधानमंत्री जी संज्ञान लें…

इन्होंने जीता पुरस्कार

प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो के बालिका वर्ग में चतरा की बबीता कुमारी, लातेहार की मोनिका और इटखोरी चतरा की कोमल कुमारी ने पुरस्कार जीता वहीं बालक वर्ग में लातेहार के अभिषेक करकट्टा, मयूरहंड के चंदन कुमार यादव और हंटरगंज के पप्पू कुमार यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया. वहीं ऊंची कूद के बालिका वर्ग में लातेहार की प्रमिला कुमारी, हेरहंज की हेमंती कुमारी और लेस्लीगंज पलामू की कंचन कुमारी ने पुरस्कार जीता वहीं बालक वर्ग में लेस्लीगंज के आलोक कुमार सिंह, चतरा के राजू और नीरज कुमार ने पुरस्कार जीता. स्पर्धा का समापन 20 जनवरी को होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही