Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ब्रह्मा बाबा का 54वां स्मृति दिवस मनाया गया

Latehar: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालाय में बीके ब्रह्मा बाबा की 54वां स्मृति दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला परिषद सदस्य मनिका बलवंत सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ बलवंत सिंह, बीके राजमणी प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता और आयुष पदाधिकारी एसएन तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि संस्था के द्वारा क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है. आज के इस भौतिक युग में अध्यात्म ही मन को शांति दे सकता है. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ghat-firing-case-bachchu-yadav-gets-bail-from-high-court/">साहिबगंज

घाट गोलीबारी मामला: बच्चू यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल

ब्रह्मा बाबा ने अपनी संपत्ति से माता-कुंवारियों के लिए ट्रस्ट बनाया

वहीं सेवा केंद्र की संचालिका बीके अमृता ने ब्रह्मा बाबा की जीवनी से लोगों को अवगत कराया. उन्होने बताया कि उनका जन्म सिंध, हैदराबाद में 15 दिसंबर 1876 मे हुआ था. बचपन का नाम दादा लेखराज था. बड़े होने पर वे कोलकाता में सोने चांदी के एक बड़े व्यापारी हो गये. ईश्वरीय प्रेरणा से उन्होंने अपनी सारी चल-अचल संपति से माता एवं कुंवारियों का ट्रस्ट बनाया. आज संस्था की शाखायें 140 देशों में है. उन्होंने 18 जनवरी 1969 को देह का त्याग किया. इस कार्यक्रम में बीके गुलाब, रामेश्वर सोनी, किरण, उर्मिला, शीला, प्रतिमा, लक्ष्मी, सीताराम, ब्रजेश, अनिल, अजय, आशीष समेत कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में अतिथियों को ईश्वरीय उपहार भेंट किया गया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ied-blast-in-tumbahaka-forest-during-search-operation-two-jawans-injured/">चाईबासा

: सर्च ऑपरेशन के दौरान तुम्बाहाका जंगल में आईईडी विस्फोट, दो जवान घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही