Search

 
 
 

लातेहार : सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

 
Latehar : एक नाबालिग किशोरी के साथ 7 युवकों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छिपादोहर थाना क्षेत्र के नाबालिग अपने प्रेमी प्रिंस कुमार के बुलावे पर लातेहार के डुरूआ में आयेाजित ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम देखने आयीं थी. रात के तकरीबन 2 बजे दोनों रेलवे स्टेशन के छठ नदी के पास आपस में बातें कर रहे थे. इसी बीच 7 युवक वहां पहुंचे और प्रिंस के साथ मारपीट करने लगे. युवकों ने प्रिंस को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया. उसके बाद सभी युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद किशोरी बेहोश हो गयी. थोड़ी देर बाद प्रिंस कुमार अपने साथ कुछ ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पहुंचा तो सभी युवक भागने लगे. बावजूद इसके ग्रामीणों ने एक नाबालिग समेत पंकज कुमार, मुखलाल सिंह व सनील सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपियों की निशानदेही पर इस घटना में शामिल अन्य 3 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के लिखित आवेदन पर इस संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसे भी पढ़ें–जोधपुर">https://lagatar.in/jodhpur-explosion-in-6-gas-cylinders-in-house-fire-4-dead-16-scorched/">जोधपुर

: घर में आग से 6 गैस सिलिंडरों में धमाके, 4 मरे, 16 झुलसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही