Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रोजगार मेला में 70 युवाओं का चयन

Latehar: जिला खेल स्टेडियम के समीप सोमवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और जिला नियोजनालय के तत्वावधान मे दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला में 225 बेरोजगार युवकों ने रोजगार के लिए आवेदन दिये. इसमें से 70 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया गया. इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेला का उदघाटन किया. मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार मेला की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब यहां आने वाले बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा. जबकि नगर पंचायत उपाध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि जिले मे बेरोजगारी की समस्या चरम पर है. यह मेला बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है. उन्होंने इस मेले का लाभ उठाने की अपील की. वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी चेतन कुमार शर्मा ने मेला को लेकर युवाओ को कई जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास की मृदुला कुमारी ने की. मौके पर राजद प्रदेश सचिव कन्हाई पासवान, रूद्रनारायण सिंह, सुदेश कुमार महतो व आरिफ अंसारी समेत काफी संख्या मे युवक-युवती उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:एग्जिट">https://lagatar.in/exit-polls-bjp-govt-again-in-tripura-signs-of-return-in-nagaland-npa-expected-to-rise-in-meghalaya/">एग्जिट

पोल : त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार का अनुमान, नगालैंड में वापसी के संकेत, मेघालय में एनपीए को बढ़त की उम्मीद
दूसरी खबर

4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक

लातेहार: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की एक बैठक आगामी चार मार्च को दोपहदर 12:30 बजे धर्मपुर के समुदायिक भवन में आयोजित किया जायेगा. इस आशय की जानकारी परिषद के विनयकांत पांडेय ने दी. उन्होने बताया कि बैठक में नागेंद्र पांडेय, मंत्री दिलीप वैद्य व संगठन मंत्री कन्हैया लाल मुख्य रूप से भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें:बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-taught-the-lesson-of-road-safety-to-the-students/">बहरागोड़ा

: पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही