Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अधिवक्ता संघ के चुनाव मे भाग लेंगे 89 मतदाता समेत 3 खबरें

पहली खबर Latehar: सत्र 2023-2025 के लिए जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 89 मतदाता भाग लेंगे. मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया. संघ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर, सहायक चुनाव पदाधिकारी संतोष रंजन कुमार व स्वपनिल सिंह ने बताया कि संघ भवन मे मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. 13 व 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन किया जायेगा. 15 फरवरी को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. 16 फरवरी को नाम वापस लिया जा सकेगा. 25 फरवरी को संघ भवन मे सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा. जबकि उसी दिन दोपहर 2:30 बजे मतपत्रों की गिनती की जायेगी. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-names-are-written-in-inter-college-students-prepare-in-kota-including-4-news-of-the-district/">हजारीबाग

: इंटर कॉलेज में लिखाते हैं नाम, विद्यार्थी कोटा में करते हैं तैयारी समेत जिले की 4 खबरें
दूसरी खबर

सांसद के प्रयास ने लाया रंग, लगेगा चार मोबाइल टावर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sssss-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार: चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह का प्रयास रंग लाया है. जिले के हेरहंज प्रखंड के चार जगहों पर मोबाइल टावर लगाने के लिए मंजूरी मिली. सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि भारत दूर संचार विभाग ने प्रखंड क्षेत्र के तासू पंचायत के तासू और चाया तथा सलैया पंचायत के होंजर व चाई ग्राम का चयन किया है. सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. भारत संचार नगम लिमिटेड ने लातेहार जिला प्रसाशन को पत्र भेजकर जमीन भी उपलब्ध कराने की बात कही है. इसे ले कर हेरहंज प्रखंड के तासू और सलैया पंचायत के ग्रामीणों मे खुशी देखी जा रही है. इसमें सांसद सुनील सिंह का विशेष योगदान है. उन्होने इसके लिए दूरसंचार विभाग के अधिकारियों वार्ता किया था. ग्रामीणों ने बताया कि इन पंचायतों में मोबाईल नेटवर्क नही रहने के कारण बात करना मुश्किल होता था. तासू पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल उरांव, मनोहर सिंह, परमेश्वर विश्वकर्मा ,लालमोहन यादव व सलैया पंचायत के रविंद्र यादव ने सांसद सुनील सिंह व सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें:कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-mp-rajni-patil-suspended-from-rajya-sabha-made-video-of-proceedings-of-the-house/">कांग्रेस

सांसद रजनी पाटिल राज्‍यसभा से निलंबित, सदन की कार्यवाही का बनाया था वीडियो
तीसरी खबर

डीवीसी ने लगाया नेत्र जांच शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> लातेहार: दामोदर घाटी निगम के तुबेद कोल माइंस तत्वावधान में परियोजना क्षेत्र के तुबेद ग्राम में शुक्रवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अलका लकड़ा, वरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार एवं फर्मासिस्ट विवेक केरकेट्टा मुख्य रूप से मौजूद थे. शिविर में लोक नायक जयप्रकाश आंख अस्पताल, चौपारण, हजारीबाग की टीम के द्वारा कुल 138 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गयी. इनमें 17 ग्रामीणों को मोतियाबिंद आपरेशन एवं तीन ग्रामीणों को नाखुना ( Pterygium) आपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया. डीवीसी के मानव संसाधन उप निदेशक रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि डीवीसी के द्वारा पांच दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन परियोजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किय गया.डीवीसी ने अपने सामाजिक दायित्वों के निवर्हन के तहत इन शिविरों का आयोजन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही