Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 6 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा 9 दिवसीय ज्ञान महायज्ञ

Latehar: श्री श्री वैष्णव देवी, राम दरबार, राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान महायज्ञ (नौ दिवसीय कार्यक्रम) का शुभारंभ छह मई को कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा महायज्ञ स्थल चंदनडीह से निकाली जायेगी. समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता व साध्वी रागिनी ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महायज्ञ श्री श्री 1008 संत शिरोमणी नागेश्वर गिरि जी महाराज के सानिध्य में संपन्न कराया जायेगा. सात मई को वेदी पूजन व मंडप प्रवेश कराया जायेगा. आठ मई को पूजन अनाधिवास, नौ मई को पूजन पत्राधिवास, दस मई को पूजन महास्नान व नगर भ्रमण, 11 व 12 मई को प्राण प्रतिष्ठा व कथा, 13 मई को पूजन व छप्पन भोग, 14 मई को संध्या महाआरती व सामूहिक हवन व पुर्णाहुति की जायेगी. प्रत्येक दिन कथा, प्रवचन, रासलीला व रामलीला का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/bhoomi-poojan-of-district-bjp-office-in-deoghar-deepak-said-will-become-the-center-of-nationalism/">देवघर

में जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन, दीपक बोले- राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही