Search

 
 
 

लातेहार : पेंशन योजना के तहत 9696 लाभुकों को मिले एक करोड़ 93 लाख

 
Latehar:  पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर भवन में बुधवार को सर्वजन पेंशन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त गरिमा सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50-60 वर्ष के नये पेंशनधारियों के 9696 लाभुकों के बीच कुल एक करोड़ 93 लाख 92 हजार रुपये प्रथम क़िस्त के रूप में उनके खाते में ट्रांसफर की गई. डीसी ने कहा कि राज्य के सभी योग्य लाभुकों को पेंशन का प्रथम किश्त प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज से जिले में पोषण माह की शुरुआत किया जा रहा है. जिले की सहायिका एवं सेविकाएं अच्छा काम कर रही है. अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं एवं सहायिकाओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सेविका एवं सहायिका के सहयोग के बैगर कुपोषण मुक्त गांव की कल्पना संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-to-give-chatra-lok-sabha-seat-to-rjd/">लातेहार

: चतरा लोकसभा सीट राजद को देने की मांग

कुपोषण मुक्त गांव बनाने में सेविका-सहायिका की भूमिका अहम : डीसी

कार्यक्रम के दौरान नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका एवं सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहायिका एवं सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय परिवार हितलाभ योजना के तहत पांच लाभुकों के बीच 20 हज़ार रुपये की दर से कुल एक लाख रूपये का भुगतान किया गया. दिव्यांगों को ट्राइसाईकिल प्रदान दिये गये. पोषण पखवाड़ा के तहत महिलाओं की गोद भरायी एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया. उपायुक्त ने खीर खिलाकर बच्चों का अन्नप्राशन कराया. कार्यक्रम में उपायुक्त ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ को लेकर शपथ दिलायी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-cabinet-meeting-know-which-proposals-were-approved/">रांची

: कैबिनेट की बैठक : जानिये किस-किस प्रस्ताव पर लगी मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही