Search

 
 
 

लातेहार : थाना चौक के चौराहे पर बना बड़ा गड्डा हादसे को दे रहा न्योता

 
Latehar : शहर के थाना चौक के ठीक चौराहे पर एक बड़ा सा गड्डा बन गया है. जो हादसे को न्योता दे रहा है. गड्डे की वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी होती है. बड़े पहिये वाले वाहन या यात्री बस तो यहां से किसी प्रकार निकल जाते हैं. लेकिन छोटे पहिये वाले चार वाहन एवं दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है. कभी-कभी थाना चौक में जाम रहने से लोगों को इसी गड्डे से अपनी गाड़ी को पार करना पड़ता है. इससे न सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है. बल्कि इससे दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है. (पढ़ें, WTC">https://lagatar.in/wtc-final-india-won-the-toss-put-australia-in-to-bat/">WTC

फाइनल : भारत ने टॉस जीता, ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्यौता दिया)

गड्ढे को भरा जाता लेकिन फिर बन जाता नया गड्ढा

थाना चौक के चौराहे पर तकरीबन सालों भर गड्डा रहता है. विभाग द्वारा गड्डे को भरा जाता है. लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर नया गड्डा हो जाता है.  स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस गड्ढे को भरने की मांग की है. बताते चलें कि शहर का थाना चौक एक व्यस्तम इलाका है. यहां से रांची-मेदिनीगर के लिए बाइपास और शहर के मुख्य पथ के लिए सड़क निकलती है. दिन रात यहां वाहनों का आवागमन लगा रहता है. रांची-डालटनगंज जाने वाली यात्री बसें यहां रूकती है. इस कारण यहां ऑटो भी लगा रहता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fire-broke-out-in-three-buses-parked-at-the-bus-stand/">हजारीबाग

: बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही