Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: हाथियों के झुंड ने खेत में लगी फसल का रौंदकर किया बर्बाद

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड के मरंगलोइयां पंचायत के जिलंगा गांव में बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी फसल को बर्बाद कर दिया. हाथियों ने विशेश्वर महतो, अरविंद महतो, दामोदर महतो, सतेंद्र महतो, शिबू महतो, प्रसाद महतो, बालकिशन महतो व प्रयाग महतो के खेत में लगी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सरकार व वन विभाग से मुआवजे की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की. सात ही बर्बाद फसलों का जायजा लिया. मौके पर अनूप वर्मा, चरकू महतो, कामेश्वर महतो, सुरेश महतो, परमेश्वर महतो, शिबू महतो व प्रमोद महतो समेत कई किसान मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kalash-yatra-taken-out-for-harinam-sankirtan-mahayagya/">आदित्यपुर

: हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही