Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भाजपा का एक बड़ा वर्ग सांसद सुनील सिंह के कार्यकलाप से असंतुष्ट

Advertisement
Advertisement
चतरा संसदीय क्षेत्र में एक भी कारखाना नहीं है अपने सांसद को कई लोगों ने देखा तक नहीं है अपने ही लोगों से घिरे रहते हैं सांसद सुनील सिंह Ashish Tagore Latehar: चतरा सांसद सुनील सिंह लगातार दूसरी बार चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के धीरज कुमार साहू और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को हराया था. लेकिन इन दस सालों में क्षेत्र में उनकी सक्रियता काफी कम देखी गयी. हां, किसी बड़े उत्सव या समारोह में कभी कभार अवश्य दिखायी पड़े हैं. लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र के आम लोगों को उनके दर्शन बहुत ही कम हुए हैं. लोगों की मानें तो हर बार वे मोदी फैक्टर के कारण ही चुनाव जीतते आये हैं. सुनील सिंह भाजपा के सांसद हैं, लेकिन अंदरखाने की बात यह है कि भाजपा का एक बड़ा वर्ग सांसद के कार्यकलाप से संतुष्ट नहीं है. यहां तक कि भाजपा के नेताओं के साथ भी उनकी घनिष्ठता नहीं है. कहना गलत नहीं होगा कि चतरा संसदीय क्षेत्र बेरोजगारी, पलायन व नक्सलवाद के लिए जाना जाता है. खनिज संपदा से परिपूर्ण चतरा संसदीय क्षेत्र में एक भी कारखाना नहीं है. जबकि चतरा संसदीय क्षेत्र के लातेहार जिले के कोयले से यूपी समेत अन्य राज्यों के शहर रौशन हो रहे हैं. रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों में पलायन करना लोगों की नियति बन गयी है. ‘शुभम संदेश’ ने क्षेत्र के कुछ लोगों से सांसद सुनील सिंह के कामकाज को लेकर प्रतिक्रिया ली. इसे भी पढ़ें-जनविश्वास">https://lagatar.in/jan-vishwas-maharally-tejashwi-angry-at-nitish-rahul-called-bihar-the-nerve-center-of-the-countrys-politics/">जनविश्वास

महारैली : नीतीश पर बिफरे तेजस्वी, राहुल ने बिहार को देश की राजनीति का नर्व सेंटर बताया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/surendra-oraon-लललल-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्षेत्र की जनता सांसद को पहचानती तक नहीं है: सुरेंद्र उरांव

चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत के पंडुआ ग्राम निवासी सुरेंद्र उरांव ने पूछे जाने पर कहा कि चतरा सांसद न तो चतरा संसदीय क्षेत्र के निवासी हैं और ना ही झारखंड के. चतरा में हमेशा से बाहर से आये लोगों ने ही कब्जा जमाया है. उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं होता है. सांसद सुनील सिंह दो बार चतरा के सांसद रहे, लेकिन विडंबना यह है कि क्षेत्र की जनता चतरा सांसद को पहचानती तक नहीं हैं. आखिर वे कैसे हैं, किस कद काठी के हैं. यह भी लोगों को नहीं पता है. जब भी क्षेत्र में आते हैं अपने ही लोगों से घिरे रहते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/munshi-saw-_5-लललल-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सांसद की सक्रियता रही हैः मुंशी साव

बारियातू प्रखंड के तेलिक समाज के अध्यक्ष मुंशी साव ने कहा कि चतरा सांसद सुनील सिंह का क्षेत्र में हमेशा सक्रियता रही है. यह कहना कि क्षेत्र की जनता उन्हें पहचानती नहीं है, गलत होगा. उन्होंने अपने सांसद मद की राशि से कई कार्य कराये हैं. केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं. जब भी क्षेत्र में आते हैं तो लोगों से मिलते हैं. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/two-crpf-companies-will-be-deployed-again-in-palamu-decision-regarding-lok-sabha-elections/">पलामू

में CRPF की दो कंपनियां फिर होगी तैनात, लोस चुनाव को लेकर फैसला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/jahid-alam-_208-लललल-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सांसद का कार्यकाल संतोषजनक नहीं है: जाहिद आलम

बालूमाथ के युवा जाहिद आलम ने कहा कि चतरा सांसद सुनील सिंह का दोनों कार्यकाल संतोषजनक नहीं रहा है. इन दस वर्षों में उन्होंने कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है. सिर्फ अपने ही लोगों से घिरे रहे. चतरा क्षेत्र में रोजगार का कोई साधन नहीं है. लोग यहां से पलायन कर रहे हैं. लेकिन आज तक सांसद क्षेत्र में खनिज आधारित कोई कारखाना तक नहीं लगवा पाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही