Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अग्निशमन कार्यालय के सामने एक माह से खुदा है गड्डा, लोगों को हो रही परेशानी

Latehar : शहर के बाजारटांड़ में अग्निशमन कार्यालय के सामने शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्डा खोदा गया था. गड्डा खोदे हुए एक महीना हो गया है. लेकिन यहां ना तो पाइप लाइन बिछाया गया और ना ही गड्डे को भरा गया. अग्निशमन कार्यालय के सामने गड्डा होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है. (पढ़ें, दिवंगत">https://lagatar.in/late-actress-sridevis-film-english-vinglish-to-release-in-china-on-february-24/">दिवंगत

एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ 24 फरवरी को China में होगी रिलीज)

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से गड्डे को भरने की मांग की 

जानकारी के अनुसार, अग्निशमन कार्यालय के सामने से एक गली गुजरती है और इसी गली में पाइप लाइन बिछाने के लिए एक माह पहले कार्यकारी एजेंसी राॅक ड्रिल ने गड्डा खोदा था. इसके बाद किसी कारण वश पाइप लाइन बिछाने का काम बंद हो गया. तब से यह गड्डा भरा नहीं गया. गड्डा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. लोग दूसरे की जमीन से आना जाना कर रहे हैं. स्थानीय निवासी पंकज प्रसाद ने बताया कि इस गड्डे के कारण गलि में रहने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने नगर पंचायत से इस गड्डे को भरने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : 1000">https://lagatar.in/1000-crore-illegal-mining-case-ed-will-send-summons-to-sahibganj-sp/">1000

करोड़ अवैध खनन मामला : साहिबगंज एसपी को ईडी भेजेगी समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही