Search

 
 
 

लातेहार : रामनवमी को लेकर मंगलवारीय जुलूस निकला, जय श्रीराम के नारे गूंजे

 
Latehar: श्रीरामनवमी पूजा महासमिति मुख्य अखाड़ा के सदस्यों ने मोटरसाइकिल से मंगलवारीय जुलूस थाना चौक से निकाला. रामनवमी पूजा महासमिति मुख्य अखाडा में मुख्य पुरोहित त्रिभुवन पांडेय ने पूजा अर्चना कराया. इसके बाद महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व मे जुलूस निकाला गया. मौके पर युवा जयश्री राम व वीर हनुमान के नारे लगा रहे थे. वही ध्वनि विस्तारक यंत्र से जयश्री राम व जय हनुमान के गीत बजाये जा रहे थे. कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जुलूस मे समिति के महामंत्री अंकित पांडेय, पंकज तिवारी, कौशल पांडेय, अमित पांडेय, मिठ्ठू सिंह, राजन प्रसाद, विकास कुमार, पंकज दास, गौरव दास, सोनू सिंह, अर्जुन पाठक, संतोष कुमार, गब्बर प्रजापति, राजू प्रसाद, विशाल कुमार, मोनू सिंह, समेत कई युवा शामिल थे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-work-started-from-new-collectorate-building-dc-said-work-with-new-energy/">गढ़वा

: नये समाहरणालय भवन से कामकाज शुरू, डीसी ने कहा- नयी ऊर्जा से करें काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही