Search

 
 
 

लातेहार : 1644 किलो डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जाने की थी तैयारी

 
  • ट्रक में 82 बोरे में छिपाकर रखा था डोडा बरामद
  • बरामद डोडा का बाजार मूल्य करीब 33 लाख 
  • पुलिस ने ट्रक चालक गिरफ्तार किया
  • इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
Ashish Tagore  Latehar :  लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 से मनिका पुलिस ने 1644 किलो डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर राजवीर सिंह (29) यूपी के उन्नाव जिले के बिरैचामउ गांव का रहने वाला है. तस्कर बोरी में छिपाकर डोडा ले जा रहा था. बरामद डोडा का बाजार मूल्य करीब 33 लाख रूपये बताया जा रहा है. राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि कई लोगों की मदद से डोडा को यूपी ले जाया जा रहा था. पुलिस इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है. इस संबंध में मनिका थाना में मामला दर्ज किया गया है. वहीं चालक को जेल भेज दिया है. 

ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में छिपाकर डोडा यूपी ले जाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. गठित टीम ने मनिका बाजार में रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक (यूपी-30-5705) को रोका और जांच की. जांच के क्रम में उस ट्रक में पुलिस ने 82 बोरी में छिपाकर रखे 1644 किलो डोडा बरामद किये. बरामद डोडा का बाजार मूल्य तकरीबन 33 लाख रूपये है. साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक राजवीर सिंह (29) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

छापेमारी अभियान में ये पुलिस अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी दल में एसडीपीओ वेंकटेश कुमार के अलावा मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पुअनि सत्येंद्र कुमार, अनुराग कुमार, अनूप कुमार, सअनि नूनमन मिंया, आरक्षी कमलेश कुमार सिंह, सुभाष चंद्र राम, भीम कच्छप और चालक आरक्षी मनोज कुमार महतो शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही