Search

 
 
 

लातेहार: खेत में भैंस चरा रहे युवक की वज्रपात से मौत

 
Latehar: मंगलवार की शाम तकरीबन चार बजे वज्रपात से खेत में भैंस चरा रहे एक युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के बालुमाथ प्रखंड के रजवार ग्राम की है. यहां 35 वर्षीय युवक तारा लाल उरांव पिता शिबू उरांव शाम में हुई वज्रपात की चपेट में आ गया. परिजनों ने बताया कि वह खेतों में भैंस चरा रहा था. इसी दौरान बारिश होने लगी. वह भैंसों को लेकर घर लौट ही रहा था कि रास्‍ते में हुई अचानक वज्रपात की चपेट में वह आया गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि परिजन उसे तत्‍काल ले कर सदर अस्‍पताल पहुंचे. लेकिन चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पांच बच्‍चे हैं और वह काफी गरीब परिवार से आता है. परिजनों ने मुआवजा व तत्‍काल मदद की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें – नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-ed-filed-chargesheet-in-court-names-of-rahul-gandhi-sonia-gandhi-included/">नेशनल

हेराल्ड केस : ED ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के नाम शामिल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही