Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स ले जाते समय मौत

Balumath/Latehar : थाना क्षेत्र स्थित बनियों ग्राम के पास शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की रिम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो. फरमान (18 वर्ष) और मो. अहमद (15 वर्ष) बाइक से  हुंबु ग्राम से बालूमाथ अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बनियों गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. ग्रामीणों ने दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मो फरमान की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें :  सचिवालय">https://lagatar.in/deepak-prakash-said-in-the-secretariat-siege-case-if-the-government-has-the-guts-show-it-by-arresting/">सचिवालय

घेराव मामले में बोले दीपक प्रकाश, सरकार में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही