Search

 
 
 

लातेहार: ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

 
Latehar: तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान बरवाडीह के हुटार ग्राम निवासी अनंत कुमार (30) पिता भोला कुमार के रूप में की गयी है. घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरमी के पास घटी है. घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ जुबेर अहमद व ड्रेसर बबलू सिंहा ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अनंत डालटनगंज से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान डोरमी ग्राम के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक (जेएच – 01J-9262) एवं बाइक को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें – मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-attack-convict-tahawwur-rana-appeals-to-us-sc-dont-send-me-to-india-i-am-a-pakistani-muslim-will-be-tortured/">मुंबई

हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा की अमेरिकी SC से गुहार, भारत न भेजें, पाकिस्तानी मुस्लिम हूं, प्रताड़ित करेंगे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही