Search

 
 
 

लातेहार : आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान, दर्जनों लोग हुए पार्टी में शामिल

 
Latehar :  स्थानीय पथ निर्माण विभाग विश्रामागार में गुरुवार को आम आदमी पार्टी की बैठक की गई. बैठक में दर्जनों लोगों ने आप पार्टी में भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर मौजूद पार्टी के जिला संयोजक परमेश्वर गंझु ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गंझु ने कहा कि पूरे देश में आप पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया गया है वो काबिले तारीफ है. पूरा देश अरविंद केजरीवाल की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है. केजरीवाल जी के नेतृत्व में ही देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है. वहीं प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि लातेहार जिला समेत पूरे झारखंड में आप पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है अब वो दिन अब दूर नहीं जब झारखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजकुमार जायसवाल, नागेश्वर गंझु,बालेश्वर भगत,गणेश लोहरा, अशोक लोहरा, अरविंद उंराव, मोकिम आलम,गुड्डू आलम,चन्द्रदीप लोहरा, राहुल नायक,पंकज नायक,गुलटन गंझु, सकेन्द्र कुमार, शांति देवी, महेंद्र उंराव समेत रिंकू खान सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-50-thousand-looted-from-csp-center-of-bank-of-baroda-two-robbers-arrested/">देवघर

: बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी केंद्र से 50 हजार की लूट, दो लुटेरे गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही