Search

 
 
 

लातेहार : अभाविप ने डोर टू डोर मतदाता जागरण अभियान चलाया

 
Latehar :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर क्षेत्र में मतदाता जागरण अभियान चला रही है. इसके तहत अभाविप द्वारा टोली बनाकर डोर टू डोर मतदाता जागरण किया जा रहा है. इसकी जानकारी झारखंड के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत जनजाति छात्र कार्य प्रमुख व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश उरांव ने दी. उन्होंने बताया कि जागरण अभियान के तहत गांवों में जाकर मतदाताओ को उनके वोट के महत्वों से अवगत कराया जा रहा है. मतदान के दिन उन्हें मतदान केद्रों में जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि देश की दशा और दिशा को तय करने के लिए युवा, बुजुग व महिलाओं मतदान करने की जरुरत है. भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने, किसानों को समृद्ध बनाने, शैक्षणिक विकास करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना आवश्यक है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही