Search

 
 
 

लातेहार : अभाविप ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

 
Latehar: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश उरांव के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. कमलेश उरांव ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदान कराना है. उन्होंने बताया कि इसके लिए टोलियां बनाकर डोर टू डोर जा कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. खासकर सूदुरवर्ती इलाकों में जहां मतदान प्रतिशत कम होता है, वहां जाकर लोगों को उनके एक वोट की कीमत समझायी जा रही है. उन्हें मतदान के लिए अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कमलेश उरांव ने मतदाताओं को बताया कि देश की दशा व दिशा को तय करने के लिए मतदान करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/applicant-presented-tampered-copy-of-omr-sheet-before-high-court-fir-directed-against-applicant/">हाईकोर्ट

के सामने प्रार्थी ने पेश की छेड़छाड़ की हुई OMR शीट की कॉपी, प्रार्थी पर FIR का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही