Search

 
 
 

लातेहार : एबीवीपी ने लगाया रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह

 
Latehar: शहर के राजहार में स्थित गांधी इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्टूडेंट फॉर सेवा (एसएफएस) के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुमार नवनीत ने कहा कि रक्तदान महादान है, आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. हरेक स्वस्थ मनुष्य 90 दिन के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि हर स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए. मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे दान देकर ही संग्रह किया जा सकता है. उन्होंने जन्मदिन व सालगिरह एवं अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान करने की अपील छात्रों से की. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है. बल्कि कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है. रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-transfer-of-three-additional-secretaries-personnel-department-issued-order/">रांची

: तीन आप्त सचिव का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही