Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : एबीवीपी ने सुभाषचंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, नेताजी से प्रेरणा लेने का आह्वान

Barwadih (Latehar) : स्थानीय सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती मनायी गयी. इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया. इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री सागर कुमार वर्मा ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ने हमें एकजुट होने का संदेश दिया. उन्होंने युवाओं में देश की आजादी के प्रति राष्ट्रप्रेम की भावनाओं का संचार किया था. हमें उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आज़ाद हिंद फौज का गठन किया गया था. उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दे कर युवाओं में आजादी के प्रति जोश भरा था. मौके पर नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद, नगर सह मंत्री रंजीत कुमार भुईया, अनुरुद्ध कुमार, अशोक कुमार सिंह, एसएफएस प्रमुख सोनू कुमार सिंह, नगर कार्यालय मंत्री चंद्रवंश सिंह, मनोज प्रसाद, अजय गुप्ता व दिलीप यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: कदम-कदम">https://lagatar.in/increase-step-by-step-sing-songs-of-happiness-this-is-the-life-of-the-community/">कदम-कदम

बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही