Search

 
 
 

लातेहार : नशे के धंधे में शामिल आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नशे के धंधे में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांची निवासी सुल्तान खान के रूप में हुई है. बालूमाथ थाना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं (17(सी), 18(बी), 21(सी)) के तहत कांड संख्या 05/24 दर्ज है.
 

Latehar :  नशे के धंधे में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांची निवासी सुल्तान खान के रूप में हुई है. बालूमाथ थाना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं (17(सी), 18(बी), 21(सी)) के तहत कांड संख्या 05/24 दर्ज है. 

 

बता दें कि डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

 

नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत अब तक नशे के धंधेबाजों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामले दर्ज कर चुकी है. 

 

इसके अलावा अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती को रोकने के लिए भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. जिले में अवैध रूप से की जा रही पोस्ते की खेती को नष्ट किया जा रहा है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही