Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नाबालिग को भगाने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल किया बरामद 

Latehar: सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को भगा कर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी मिथुन कुमार पासवान, उम्र 20 वर्ष, पता लेस्लीगंज, पलामू उक्त नाबालिग के घर के पास रहता था. इसी बीच इन दोनों का प्रेम-प्रसंग चलने लगा. बाद में मिथुन ने उस नाबालिग से शादी कर उसे बहला-फुसला कर पंजाब ले गया. नाबालिग के पिता ने बेटी का अपहरण कर लेने का आरोप मिथुन कुमार पासवान पर लगाया. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 114/ दिनांक 29/05/2023 भादवि की धारा 366-ए के तहत दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया. पुलिस की छापामारी टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ से रेस्क्यू कर उक्त नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया, वहीं आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी टीम में अनुसंधानकर्ता पुअनि गौरव कुमार सिंह, सहायक पुलिस रामप्रवेश मेहता, सुशील उरांव व महिला सहायक पुलिस उर्मिला बाड़ा शामिल थी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-seven-accused-of-murderous-attack-on-police-sent-to-jail/">लातेहार

: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के सात आरोपी भेजे गये जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही