Search

 
 
 

लातेहार :  नाबालिग से दुष्‍कर्म के आरोपी भेजा गया जेल

नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जिले के छिपादोहर थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. आरोपी की पहचान  हेहेगढ़ा निवासी कामेश्‍वर यादव के रूप में की गई है.
 

Latehar :  नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जिले के छिपादोहर थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. आरोपी की पहचान  हेहेगढ़ा निवासी कामेश्‍वर यादव के रूप में की गई है.

 

युवक ने जंगल में नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

बता दें कि बीते पांच अक्‍टूबर को छिपादोहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया था. हेहेगढ़ा रेलवे स्‍टेशन के समीप जंगल में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म किया था.

 

एफआईआर के बाद छापेमारी टीम गठित

पीड़ि‍ता ने इस संबंध में छिपादोहर थाना में हेहेगढ़ा निवासी कामेश्‍वर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर थाना प्रभारी यकीन अंसारी के नेतृत्‍व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था. 

 

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

गठित टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को उसे मंडल कारा भेज दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही