Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अवैध कोयला उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
डीएमओ ने की कार्रवाई, सिकनी कोलियरी के समीप की छापेमारी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज Latehar: उपायुक्त हिमांशु मोहन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने सिकनी कोलियरी के आसपास के ग्रामों में छापामारी की. इस दौरान सिकनी कोलियरी के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से कोयला खनन करने के लिए बनाये गये कई गड्ढे मिले. इन गड्डों को जेसीबी से भरवाया गया. डीएमओ ने चंदवा थाने में इस संबंध में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. डीएमओ आंनद कुमार ने कहा कि सूचना मिल रही थी कि सिकनी कोलियरी के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकनी के आसपास के ग्राम में छापामारी की गयी. छापामारी में सदर थाना के एसआई भुनेश्वर यादव एवं पुलिस बल शामिल थे. डीएमओ ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वाले किसी भी कीमत में बख्सें नहीं जाएगें. प्रशासन अवैध खनन करने वालों पर पूरी नजर रखी है. डीएमओ ने कहा कि उपायुक्त हिमांशु मोहन ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-सियासी">https://lagatar.in/hemant-put-an-end-to-political-speculations-said-his-wife-will-not-become-cm/">सियासी

अटकलों को हेमंत ने दिया विराम, कहा- उनकी पत्नी नहीं बनेंगी सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही