Search

 
 
 

लातेहार : चुनाव में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई, डीसी ने डीएसई का वेतन रोका

 
मतदान कर्मियों को फॉर्म 12 उपलब्ध नही कराने को लेकर मांगा गया जवाब इससे पहले भी 12 कर्मचारियों को भी भेजा गया है नोटिस Latehar: लोकसभा चुनाव को लेकर लातेहार की उपायुक्त गरिमा सिंह काफी सख्त नजर आ रही हैं. 2 दिन पूर्व ही विभिन्न विभागों के 12 कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है. वही कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लातेहार के डीईओ प्रिंस कुमार से जवाब मांगा गया है वहीं डीएसई कविता ख़लखो के वेतन पर रोक लगा दी है. डीसी गरिमा सिंह ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिनों का समय देते हुए पूछा है कि चुनाव के निमित्त मतदान कर्मियों को फॉर्म 12 उपलब्ध क्यों नही कराया गया. लोकसभा जैसे चुनाव के निष्पादन में कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं आदेश की अवहेलना को परिलक्षित करता है. हाल के दिनों में हुई कार्रवाई के बाद से मतदान कर्मियों में हड़कप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें-हिस्ट्रीशीटर">https://lagatar.in/complete-action-against-history-sheeters-and-warranties-and-send-report-by-24th-april-2024-k-ravi-kumar/">हिस्ट्रीशीटर

एवं वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई पूरी करते हुए 24 अप्रैल 2024 तक भेजें रिपोर्ट – के रवि कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही