Search

 
 
 

लातेहार: PLFI का सक्रिय सदस्‍य विनोद बरवैया ग्राम से गिरफ्तार

 
Latehar: पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के एक सक्रिय सदस्‍य विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह सफलता पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना पर मिली है. उसे जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया ग्राम के पास से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि नौ मार्च को गुप्‍त सूचना मिली कि विनोद परहिया को मनिका के बरवैया ग्राम के पास घुमते हुए देखा गया है. सूचना के सत्‍यापन एवं आश्‍वयक कार्रवाई के लिए मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्‍व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने प्राप्‍त सूचना के आधार पर चिन्हित स्‍थान में छापामारी की. इस छापामारी में विनोद परहिया को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि विनोद परहिया विभिन्‍न कंपनियों एवं संवेदक तथा व्‍यवसायियों से लेवी व रंगदारी मांगता था. वहीं गोली चलाने मे माहिर है और कई कांडों में वांछित है. उस पर लातेहार व पलामू जिले के विभिन्‍न थानों में आठ मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में पुअनि सह मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, पुअनि सत्‍येंद्र कुमार, सअनि रणधीर कुमार सिंह, तकनीकि शाखा व मनिका थाना के सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-photo-identity-cards-are-being-copied-election-commission-is-not-responding/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने सदन में कहा, मतदाता फोटो पहचान पत्र की नकल हो रही है, चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा….
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही