Search

 
 
 

लातेहार : अपर समाहर्ता ने की निर्वाचन कोषांग के कार्यों की समीक्षा

 
Latehar:  निर्वाचन कोषांग के वरीय प्रभारी सह अपर समाहर्त्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में शुक्रवार को निर्वाचन कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी प्रभारी पदाधिकारी व कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में निर्वाचन कार्यालय के द्वारा उपस्थापित किये जाने वाले प्रतिवेदन को नियमानुसार एवं समय पर तैयार कर गंभीरतापूर्वक मिलान कर उपस्थापित करने का निर्देश दिया गया. निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को समय पर नियमानुसार प्रतिवेदन तैयार कर उस पर हस्ताक्षर अंकित करके प्रधान लिपिक से सत्यापन के उपरांत कार्यालय प्रधान, उप निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थापित करने का निर्देश दिया गया. उप निर्वाचन पदाधिकारी को गंभीरतापूर्वक मिलान एवं जांचोपरांत कार्य निष्पादन के उपरोक्त कर्तव्यों के निर्वहन करने का निर्देश दिया गया. निर्वाचन कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल मिंज, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा एवं परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए अभिमन्यु कुमार को भी कार्यों के निष्पादन में सहयोग करने का निर्देश दिया गया ताकि त्रुटिरहित प्रतिवेदन भेजा जा सके. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-announcement-of-bjp-election-manifesto-committee-rajnath-singh-chairman-nirmala-sitharaman-convener/">लोकसभा

चुनाव : भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही