Search

 
 
 

लातेहार : आदित्य को जिला सलाहकार समिति में शामिल किया गया

 
Latehar : जिले के बरवाडीह प्रखंड के बभनडीह ग्राम निवासी आदित्य कुमार को नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति, लातेहार के सदस्य के रूप में नामित किया गया है. इस आशय की जानकारी नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय युवा मामले और खेलमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की श्रेणी के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति, लातेहार के सदस्य के रूप में नामित किया गया है. कंचन ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक नितेश कुमार मिश्रा के पत्र का हवाला देते हुए माई भारत पोर्टल एवं स्वयं को एवं कम से कम 20 युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण करने एवं पोर्टल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के लिए लाभकारी गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहन करने की अपील आदित्य कुमार से किया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-tried-to-commit-suicide-outside-cm-residence-crpf-personnel-deployed-in-large-numbers/">रांची

: CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही