Search

 
 
 

लातेहार : कोयला चोरी के खेल में नहीं मिला रहा प्रशासन को नजराना, मुकदमे से बरी करने के नाम पर हो रहा वसूली

 
Latehar : प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध काले हीरे के धंधे का खेल चल रहा है. यहां के कोयले की डिमांड राज्य और राज्य के बाहर खूब रहता है. कोयला खनन क्षेत्र में खूब धड़ल्ले से किया जाता है अवैध कोयले का काला कारोबार. इस धंधे में लगे लोग मालामाल होते जा रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि धंधेबाजों ने प्रशासन से ऐसी सेटिंग कर रखी है कि उनके द्वारा किये गये अवैध धंधे को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं. हर माह लाखों में नजराना दिया जाता है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-stolen-in-kulti-recovered-from-galfarbari/">धनबाद

: कुल्टी में चुराई गई बाइक गलफरबाड़ी से बरामद

प्रत्येक व्यक्ति से 5 से 10 हजार की वसूली

इन दिनों बरसात के मौसम में कोयले की मांग रूक गई है. इस समय प्रशासन को नजराना नहीं मिल पा रहा है ऐसी परिस्थिति में प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के ऊपर मुकदमा कर नोटिस भेजा जाता है. नोटिस भेजकर लोगों को थाने में बुलवाया जाता है. मुकदमें से बरी करने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 5 से 10 हजार की वसूली की जाती है. ऐसे लगभग पच्चीस के संख्या में लोग हैं जिन्होंने मुकदमे से बरी होने के लिए नजराना दिया है. इस संबंध में जब लातेहार पुलिस अधीक्षक से जानकारी लेने के लिए फोन नंबर पर फोन किए गये तो एसपी ने फोन रिसीव नहीं किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही